ईद-उल-जुहा की नमाज को लेकर ईदगाह का निरीक्षण करते नगर पंचायत अध्यक्ष व जामा मस्जिद के शाही इमाम

बेहट। ईद -उल-अजहा की नमाज को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईदगाह का निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को साफ -सफाई व पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू व जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी ने ईदगाह में पहुंचकर निरीक्षण किया तथा चेयरमैन ने अपने सफाई नायक राकेश बिरला को ईदगाह की साफ- सफाई कराने के निर्देश दिए वही आसपास के नालों को भी सफाई कराने के लिए कहा गया तथा नमाजियों के लिए वजू के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया वही सभी मार्गों पर सड़कों के दोनों ओर चूना डालने के लिए निर्देश दिए गए इस मौके पर राजा खान, शेख नादिर तालिब मलिक,राव मुराद मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *