आज इन राशियों के घर आएगा मंगल संदेश

मेष: सितारा शाम तक पेट को अपसैट रखने वाला, मौसम का एक्सपोइयर भी तबीयत को परेशान रख सकता है मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

वृष: शाम तक घरेलू फ्रंट पर परेशानी तथा तनातनी रह सकती है, मगर बाद में सेहत के बिगड़ने का डर, इसलिए लापरवाही न बरतें।

मिथुन: सितारा शाम तक ठीक नहीं, किसी न किसी मुश्किल परेशानी के साथ वास्ता रह सकता है, मगर बाद में कारोबारी दशा सुधरेगी।

कर्क: शाम तक मन पर नैगेटिविटी का प्रभाव रहने की आशंका, इसलिए बगैर सोचे कोई कदम न उठाएं मगर बाद में वैर विरोध उभर सकता है।

सिंह: शाम तक ग्रह ढीला, इसलिए प्रापर्टी के साथ जुड़ा कोई भी काम हाथ में लेने से बचना चाहिए, फिर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

कन्या: कामकाजी साथी शाम तक आपके साथ न तो सहयोग देंगे और न ही किसी बात पर आप के साथ इतेफाक करेंगे, मगर बाद में समय कामयाबी वाला बनेगा।

तुला: सितारा शाम तक धन हानि देने, कामकाज में नुक्सान देने वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर आपकी पैठ, धाक बढ़ेगी, लोगों का सहयोग बढ़ेगा।

वृश्चिक: बेशक कामकाजी दशा तो ठीक रहेगी, तो भी आपको कोई काम अनमने मन के साथ न करना चाहिए, धार्मिक कामों में भी जी न लगेगा।

धनु: सितारा शाम तक कमजोर, किसी पर न तो भरोसा करें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसाएं, मगर बाद में समय बेहतरी वाला बनेगा।

मकर: सितारा शाम तक अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने तथा कारोबारी कामों को संवारने वाला, मगर बाद में विपरीत तथा मुश्किल हालात बनेंगे।

कुम्भ: सितारा शाम तक सरकारी कामों के लिए ढीला, इसलिए अपने आपको पंगों, झमेलों, मुश्किलों से बचा कर रखें, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

मीन: सितारा शाम तक बाधाओं को बनाए रखने तथा किसी बने बनाए काम को बिगाड़ने वाला, मगर बाद में कामयाबी तथा इज्जत मान वाला समय होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *