माकपा के हमले में बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता एके एंटनी

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य ए के एंटनी सोमवार रात केरल में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) कार्यकर्ताओं के हमले में बाल-बाल बचे गये ।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं द्वारा आज शाम हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालयों पर हमला किया और राज्य भर में पार्टी के झंडे तोड़ दिए, जिसके बाद केरल में तनाव व्याप्त हो गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर पथराव किया और कार्यालय के सामने लगे फ्लेक्स बोर्डों को नष्ट कर दिया। उस समय एके एंटनी और कुछ अन्य कांग्रेस नेता भवन के अंदर थे।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए ए के एंटनी ने कहा कि यह पहली बार है जब केरल में माकपा के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर हमला किया है। उन्होंने पूरे केरल में कांग्रेस पार्टी कार्यालयों पर हमले पर मुख्यमंत्री और सीपीएम के राज्य सचिव से भी जवाब मांगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *