आचार्य डॉ कपिल मलिक को मिला “द एजुकेशनिस्ट अवॉर्ड 2021

सरधना। महर्षि दयानंद आर्ष कन्या गुरुकुल झिटकरी-भमोरी के संस्थापक वैदिक विद्वान् आचार्य डॉ कपिल मलिक को कांसेप्चुअल इनिशिएटिव मेरठ की तरफ से ‘एजुकेशनिस्ट अवॉर्ड 2021″से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक मोहित वत्स ने बताया कि आचार्य डॉ कपिल मलिक को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में तथा प्राचीन पद्धति की शिक्षा से समाज को जोड़ने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। संस्था सचिव शरदचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य जी वैदिक वांग्मय से समाज को निरंतर जोड़ने का कार्य पिछले एक दशक से कर रहे हैं, इसी कड़ी में आचार्य जी द्वारा वैदिक वाङ्गमय पर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं, इसलिए आचार्य जी को सम्मानित करने के लिए हम खुद मेरठ से चलकर कन्या गुरुकुल में पधारें । ध्यातव्य है कि आचार्य जी शिक्षा के साथ-साथ लगभग गत 13 वर्षों से समाज में व्याप्त अनेक कुरुतियों, अंधविश्वासों के विरुद्ध अनेक अभियान चला रहे हैं। विदित हो कि आचार्य डॉ कपिल मलिक देश मे पर्यावरण के संरक्षण तथा सम्वर्द्धन हेतु यज्ञीय कार्यक्रमों एवं वृक्षारोपण अभियान और प्राचीन शिक्षापद्धति से वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं सम्वर्द्धन हेतु भी प्रयासरत है। गतवर्ष आचार्य डॉ कपिल मलिक को देश की विभिन्न संस्थाओं से कई सम्मान प्राप्त हुए। जिनमे भारतज्योति गुरु गौरव विद्या रत्न सम्मान, बेस्ट सोशलिस्ट अवॉर्ड 2021 और भारत भूषण सम्मान 2021 मुख्य है। इस अवसर पर अशोक सिरोही, सहंसरपाल नेताजी झिटकरी ने बताया कि डॉ कपिल आचार्य के सम्मानित होने से हम सभी क्षेत्रवासियों को बहुत खुशी हुई है। राजेन्द्र मुखिया अलीपुर, डॉ कालीचरण शर्मा राडधना, मास्टर कालूसिंह, राकेश आर्य कुशावली, सुरेन्द्र सिंह व सुधीर आर्य झिटकरी आदि ने बताया डॉ कपिल आचार्य सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं हम सभी डॉ कपिल आचार्य के उत्तमस्वास्थ्ययुक्त दीर्घायु की कामना करते हैं। आचार्य जी ने यह सम्मान क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्वामी योगमुनि, इति आर्या, मधु आर्या, मंजू आर्या, मदनपाल आर्य, ईश्वर नम्बरदार भमोरी, पंडित जी फरीदपुर सहित अनेक सज्जन उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *