आग में जलकर खाक हुआ यातायात पुलिस मुख्यालय

आग में जलकर खाक हुआ यातायात पुलिस मुख्यालय

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मौलाना आजाद मार्ग पर स्थित यातायात पुलिस का मुख्यालय बुधवार को आग लगने के एक भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया है।
यातायात मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सुबह करीब 04:10 बजे आग लगी, जिसकी चपेट में आकर सभी रिकॉर्ड, फाइलें और वायरलेस सेट संचार उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
दमकल और आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां सहित दो बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि आग इमारत की आखिरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग पर काबू पाने में दमकल की गाड़ियों को लगभग तीन घंटे लगे।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *