अलीगढ़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, कई लूटकांडों में थे वांछित
Oplus_16908288

अलीगढ़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, कई लूटकांडों में थे वांछित

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को अतरौली थाना, हरदुआगंज, स्वॉट और सर्विलांस टीम ने 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पकड़े गए बदमाश कई महिलाओं से जेवर लूटने के आरोपित थे। पुलिस को उनकी काफी दिनों से तलाश थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने साेमवार काे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले रविवार को मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने भोर के समय खेतों पर घास काट रही 10 महिलाओं से हथियार के बल पर लूट की थी। इसके बाद 21 मई को अतरौली और छर्रा थाना क्षेत्र में छह महिलाओं से तमंचे के बल पर लूट की थी। इन मामलों में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। पुलिस महानिरीक्षक ने दोनों पर 50—50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

रविवार काे सूचना मिली थी कि अतरौली थाना क्षेत्र में एक महिला से बदमाशों ने कुंडल लूट लिया। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और आम के बाग पर घेराबंदी कर आत्मसमपर्ण के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो सिपाही घायल हो गये। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें दो बदमाश घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ उर्फ और बुलंदशहर का रहने वाला मोमीन के रूप में हुई है। रजा मोहम्मद पर मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, अमरोहा और अलीगढ़ समेत कई जिलों में 40 से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। मोमीन पर अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़ जिलों के थानों में 27 मुकदमें दर्ज हैं। इनके पास से तमंचा, कारतूस,मोटर साइकिल बरामद हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *