बरेली में गौकशी की सूचना पर पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली
Screenshot

बरेली में गौकशी की सूचना पर पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

बरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के क्योलड़िया और हाफिजगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। कैलाश नदी किनारे जंगल में गौवंशीय पशुओं की अवैध कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित की पहचान इकराम उर्फ हड्डी निवासी हजियापुर, थाना बारादरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात क्योलड़िया थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश नदी पुल के पास जंगल में कुछ लोग घुमंतू गौवंशीय पशुओं को पकड़कर काटने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

बताया गया कि पुलिस टीम जैसे ही जंगल के भीतर पहुंची, झाड़ियों में छिपा एक बदमाश अचानक बाहर निकला और तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। गोली चलते ही पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम इकराम उर्फ हड्डी पुत्र असलम बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ बरेली समेत शाहजहांपुर, सीतापुर और हापुड़ में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पशु चोरी, गौकशी, अवैध हथियार रखने और फायरिंग जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपित लंबे समय से गौवंशीय पशुओं की चोरी और अवैध कटान के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

आरोपित ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ कैलाश नदी किनारे सुनसान इलाके में पशुओं को काटकर मांस बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और 570 रुपये नकद बरामद किए हैं।

घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस फरार आरोपिताें की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। कार्रवाई में

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *