बहसूमा। करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश एक मकान में घुस गये और कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया।इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बता दें कि बहसूमा क्षेत्र के गांव मौडकला में बाहरी तरफ महकार सिंह पुत्र बाबूराम का मकान है।उसने बताया कि रविवार की रात्रि पूरा परिवार घर में सो रहा था। करीब 11 बजे उनके मेंन गेट के बाहर खट खट की आवाज सुनी तो उन्होंने देखा कि आधा दर्जन बदमाश दरवाजे को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगा कर शोर मचा दिया।इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए छत के रास्ते फरार हो गए। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों में दहशत व्याप्त है ।खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं आई थी।

