सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

बहसूमा। क्षेत्र के ग्राम झुंझुनूनी में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार अल्टो कार की टक्कर लगने से घायल हो गया। गंभीर अवस्था के चलते बाइक सवार युवक को पुलिस ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि अभी तक इस मामले में आरोपी अल्टो चालक के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं आई है। बताते चलें कि नगर के मोहल्ला सड़क वाला का रहने वाला सोनू पुत्र चरण सिंह अपनी स्प्लेंडर बाइक से मेरठ जा रहा था जैसे ही वे झुनझुनी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक पर सवार सोनू पुत्र चरण सिंह उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अल्टो कार का चालक कार छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आरोपी चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है ‌

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *