अधिवक्तागणों ने पुलिस प्रशासन के भेदभाव पूर्ण रवैये की घोर निंदा की

अधिवक्तागणों ने पुलिस प्रशासन के भेदभाव पूर्ण रवैये की घोर निंदा की

सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार पुण्डीर एडवोकेट की अध्यक्षता में बार प्रांगण में आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अजीत सिंह को क्षेत्राधिकारी ने किसी जांच के बहाने अपने ऑफिस बुलाया तथा वहां थाना सदर बाजार से पुलिसकर्मियों को बुलाकर अधिवक्ता को यूनिफार्म में ही गिरफतार करने का आदेश दिया। पुलिस द्वारा सार्वजनिक रूप से समस्त अधिवक्ता समाज को अपमानित करते हुए अधिवक्ता को गिरफतार किया गया। यह सूचना मिलते ही समस्त अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त हो गया तथा तत्काल आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक में समस्त अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के इस भेदभाव पूर्ण रवैये की घोर निंदा की। बैठक मंे इस विषय में उ0प्र0 संघर्ष समिति मेरठ के अध्यक्ष व महासचिव को तत्काल अवगत कराये जाने हेतू प्रस्ताव पारित हुआ तथा संघर्ष समिति से यह अपेक्षा की गई कि इस विषय में पश्चिमी उ0प्र0 मेरठ को समस्त तथ्यों से अवगत होकर एक दिन की टोकन स्ट्राईक किये जाने का प्रस्ताव पारित करें। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि पुलिस के इस उपेक्षापूर्ण रवैये व अधिवक्ता समाज के विरूद्ध अपमानजनक व्यवहार के विषय में प्रदेश सरकार व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया जायेगा। बैठक में सिद्धार्थ शंकर त्यागी, रणधीर सिंह, आदित्य अंगीरस, बाबूराम, तेग सिंह पुण्डीर, चौ0 जांनिसार, अरूण कपिल, महताब अली खान, आदित्य सिंह, अनुज चौधरी, संजय वर्मा, सतीश चौधरी, अजय सिंह, कंवरपाल सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *