बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील

बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जनपद प्रभारी गौरव भाटी की उपस्थिति व जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने ब्लॉक, सेक्टर व पंचायत स्तर पर कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने की कांग्रेसजनों से अपील की। श्री भाटी ने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर नागरिकों से निजी सम्पर्क स्थापित करके अगले सात दिनों में कांग्रेस के सदस्यता अभियान से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़कर, इसे सफलता के मुकाम पर पहुंचाकर पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में लापरवाही बरतने पर इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पद मुक्त किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि हम इस सदस्यता अभियान को सफलता के मुकाम पर ले जाकर अपनी संगठनात्मक शक्ति का परिचय देंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य प्रस्तावित फॉर्मेट एवं फीस के साथ पन्द्रह तारीख से पहले अपनी-अपनी मेंबरशिप की कॉपियां जिला व महानगर कार्यालयों में जमा करा दें। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा व जिला उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) मनीष त्यागी ने बताया कि आज बैठक के दौरान जहां एक ओर कई ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपनी मेंबरशिप जमा कराई, वहीं दूसरी ओर प्रभारी भाटी व जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर द्वारा कुछ पदाधिकारियों को ओर अधिक जिम्मेदारी सौंपते हुए मेंबरशिप की अतिरिक्त कॉपियां भी सौंपी।
बैठक में एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, अशोक शर्मा, रणधीर सिंह, तंजीम सिद्दीकी, अजय त्यागी, संजय पवार, रणवीर सिंह, वीरसेन उपाध्याय,आदेश चौधरी सीकरी, गौरव सैनी, नसीब खान, डॉक्टर देवेंद्र कौशिक, सुरेंद्र मनीनवाल, जादोराम गुप्ता, मोहम्मद फाजिल अहमद, हरविंदर सिंह, आशीष आर्य, नवाब अली, उस्मान चौधरी, मोहन लाल, अनीस अली, अभिषेक सैनी, डॉक्टर मोहतरम अली, श्रीमती उपमा सिंह, गुलशेर अल्वी, बाबर गौर, गांधी राम, किसान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अक्षय चौधरी, नीरज कपिल, सौरभ भारद्वाज, प्रभजीत सिंह, विक्रम चंदेल, मौहम्मद काशिफ, जब्बार अहमद, प्राणनाथ, आरिफ मंसूरी, विजयपाल रावत, सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *