सहारनपुर। दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एवं सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट बार हॉल में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह एडवोकेट एवं सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पुण्डीर एडवोकेट ने की। बैठक का संचालन महासचिव रणवीर सिंह राठौर एडवोकेट ने किया। बैठक में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव नितिन कुमार शर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे। बैठक में हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश रेन्ट कंट्रोल एक्ट अधिनियम संख्या 13 सन 1972 में संशोधन कर क्षेत्राधिकार परिवर्तन करने के विरोध में एवं न्यायालय में प्रयोग किए जाने वाले न्याय शुल्क में वृद्धि के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन,दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने एवं रजिस्ट्री कार्यालय को संपूर्ण रूप से बंद करवाने का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन व सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से रजिस्ट्री कार्यालय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को पूर्ण रुप से बंद कराया गया और धरना-प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात रेंट कंट्रोल एक्ट अधिनियम संख्या 13 सन 1972 में संशोधन का क्षेत्राधिकार परिवर्तन करने के विरोध में जिलाधिकारी सहारनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन दिया गया। वहीं न्यायालय में प्रयोग किए जाने वाले शुल्क में 10 से 100 गुना तक वृद्धि करने के विरोध में जनपद न्यायाधीश के माध्यम से मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद को एक ज्ञापन दिया किया। धरना प्रदर्शन में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्य ऋषिपाल सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार सैनी,मान सिंह,रोहिल नजर, धनवीर सिंह,श्रवण कुमार, कु असमित कौर, राज कुमार सैनी,सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चो रणधीर सिंह,राधे श्याम पुण्डीर,जयवीर पुण्डीर, सिद्धार्थ शंकर त्यागी,शाह आलम, इंद्रपाल, जमाल साबरी, वरुण सिंघल, कुं सदफ, श्रीमती निशा शर्मा,आमिर खान,राव मुनासिर, मो जुबैर, शेख परवेज, आदि काफी संख्या में अधिवक्ता मोजूद रहे।


