जल्दी ही शहर के लोग सहारनपुरवासी होने पर करेंगे गर्वःनगरायुक्त

जल्दी ही शहर के लोग सहारनपुरवासी होने पर करेंगे गर्वःनगरायुक्त

सहारनपुर। रोहिला समाज और जनता रोड़ स्थित बाल गृह बालिका विद्यालय की ओर से आज नगरायुक्त को स्मृति चिह्न व पगड़ी पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। रोहिला समाज के लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल में सहारनपुर का काफी विकास हुआ है। पार्षद रेखा रोहिला के नेतृत्व में रोहिला समाज के समय सिंह पुण्डीर, नरेश राणा, प्रेमचंद रोहिला व नंद किशोर रोहिला आदि नगर निगम पहुंचे और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को पटका व पगड़ी पहना कर उनका अभिनंदन किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। रोहिला समाज ने सूरत में कोविड इनावेशन एवार्ड मिलने पर नगरायुक्त को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सहारनपुर में काफी विकास हुआ है और शहर की सूरत बदली है। इसके अलावा जनता रोड़ स्थित बाल गृह बालिका विद्यालय के निदेशक वीपी सिंह ने भी निगम पहुंचकर नरायुक्त को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शहर का जो भी विकास हुआ है उसमें शहर के लोगों का काफी सहयोग है। लेकिन अभी काफी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य शहर में तेजी से हो रहे है। कुछ लोगों को इन कार्यो के कारण परेशानी अवश्य हो रही होगी लेकिन जल्दी ही उन्हें एक शानदार शहर देखने को मिलेगा और वह अपने सहारनपुरवासी होने पर गर्व कर सकेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *