अजमेर जिले में बच्चों को लेकर महिला के कुंए में कूदने से चार बच्चों की मौत

अजमेर जिले में बच्चों को लेकर महिला के कुंए में कूदने से चार बच्चों की मौत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले की मांगलियावास पंचायत समिति के बोला क्षेत्र के गिगलापुरा गांव में एक महिला के अपने चार मासूम बच्चों को लेकर कुंए में कूद जाने से चारों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला को बचा लिया गया हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात यह महिला बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इसका पता चलने पर महिला को बाहर निकाल लिया गया लेकिन जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया उससे पहले ही वे दम तोड़ चुके थे। मृतक बच्चों में कोमल (04) रिंकू (03) एवं बाईस महीने का राजवीर तथा एक माह का देवराज शामिल हैं।
तीन बच्चों के शव देर रात ही महिला के साथ निकाल लिए गए थे जबकि मासूम राजवीर का शव सुबह एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
महिला के कुंए में कूद जाने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं और पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *