पति के चरणों में बैठी एक्ट्रेस की वायरल हुई तस्वीर, लोगों ने कहा- ‘गुलाम संस्कृति’ तो मिला ये करारा जवाब

तेलुगू एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष की पति के चरणों में बैठी एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक्ट्रेस की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं। वहीं अब प्रणिता ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।

दरअसल, 28 जुलाई को प्रणिता सुभाष ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर का सलवार कुर्ता और प्रिंटेड दुपट्टा लिए जमीन पर बैठी हुई दिखाईं दे रही जबकि उनके पति नितिन राजू चेयर पर बैठे हैं। नितिन के पैर एक थाली में हैं और एक्ट्रेस आरती-पूजा करती नजर आ रही हैं जिसके साथ उन्होंने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा ‘भीमना अमावस्या’।

बता दें कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भीमना अमावस्या के दिन सुहागिनों औरतें अपने पति और घर के दूसरे पुरुषों की लंबी उम्र की कामना करती है और व्रत रखती हैं।

इन तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों ने एक्ट्रेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया और  इस तस्वीर पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली जिस पर एक ने लिखा कि ‘हिंदू धर्म का पालन करने के लिए आपका सम्मान करते हैं’।  तो वहीं एक लिखा ‘हर बार सिर्फ पत्नियों को ही क्यों रीति-रिवाज निभाने पड़ते हैं, पतियों को क्यों नहीं’. एक ने लिखा ‘ये क्या हो रहा है और थाली में किसके पैर हैं तो एक ने ‘गुलाम संस्कृति’ बताया है।

वहीं यूजर्स की इन प्रतिक्रियों के बाद एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मैं एक्टर हूं और इस फील्ड को ग्लैमर के लिए जाना जाता है, इसका मतलब ये तो नहीं कि मैं रीति-रिवाज न मानू. ट्रोल्स के साथ-साथ मुझे लोग सपोर्ट भी कर रहे हैं।  जिंदगी में हर चीजे के दो पहलू होते हैं।  इस मामले में 90 फीसदी लोगों ने अच्छी बात की है, बाकियों को मैं नजरअंदाज करती हूं. पिछले साल भी जब मैं मेरी नई-नई शादी हुई थी तब भी मैंने इस रिवाज का पालन किया था’।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *