UP International Trade Show से पहले CM योगी की ‘पाती’, युवाओं से बोले- रोजगार मांगने वाले नहीं, अवसर तलाशकर उद्यमिता बढ़ाएं

UP International Trade Show से पहले CM योगी की ‘पाती’, युवाओं से बोले- रोजगार मांगने वाले नहीं, अवसर तलाशकर उद्यमिता बढ़ाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर प्रदेशवासियों को पाती लिखी है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि अपने वर्ष 2023 में शुरू हुआ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच देने की पहल है। प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनी तो रोजगार सृजन सबसे पहली प्राथिमकता हुई।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ओडीओपी और एमएसएमई के माध्यम से चार करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए। एक जनपद-एक उत्पाद जैसी पहल की सफलता से प्रेरित होकर नई पहल ओडीओसी शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से बाहर निकालकर उत्सव प्रदेश बनाना बड़ी चुनौती थी लेकिन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्यात में हमारी दो लाख करोड़ से अधिक की भागीदारी है।आज यूपी की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, निवेश का लक्ष्य 15 लाख करोड़ पार है। यूपी में देश विदेश से लोग निवेश करना चाहते है।यूपी में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर बनते हैं, युवाओं को लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्थानीय सामर्थ्य को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित और भावी उद्यमियों से ट्रेड शो का लाभ उठाने की अपील है। योगी ने कहा कि नए संपर्क, नए बाजार और अपनी प्रतिभा के अनुरूप अवसर तलाशें।उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानने का समय है। आपके प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए युवा से सक्रिय भागीदारी करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *