UP में 9 छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, बोलीं-एक शिक्षक उनके साथ….

मुरादाबादः यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक स्कूल में पढ़ने वाली 9 छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया है। क्यों कि उन्हें पढ़ाने वाला एक शिक्षक उनके साथ छेड़छाड करता था, उन्हें टच करता था और उनका शारिरिक और मानसिक उत्पीड़न करता था। यह सब उनके साथ हर रोज होता था। जिससे परेशान होकर उन छात्राओं ने स्कूल ही छोड़ दिया। वहीं, जब पीड़ितों के परिजनों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने शिक्षक के खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि जिले के कोतवाली ठाकुरद्वारा के उच्च प्राथमिक विद्यालय काला झंडा से एक शिक्षक की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर एक शिक्षक स्कूल की छात्राओं का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता था। उन्हें गलत भावनाओं से टच करता था, उनकी कमर पर हाथ फेरता था, अकेले में बुलाता था और बोलता था- तुमसे बात करनी है। वह हर रोज उनके साथ ऐसा करता था। जिससे परेशान होकर करीब 9 छात्राओं ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि हमारे बच्चियों के साथ गलत हुआ। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे डरे हुए हैं। ऐसे में टीचर की इस हैवानियत की वजह से परिजनों ने बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने के लिए साफ इनकार कर दिया है।

परिजनों का आरोप है कि टीचर ने स्कूल में छेड़छानी की, जिसकी वजह से बच्चियां डर गई हैं और वे स्कूल नहीं जा रही हैं। करीब 9 बच्चियों के साथ ऐसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि उन्हें अभी दो तीन-दिन पहले ही इस बात की जानकारी हुई है। वहीं, स्कूल की पीड़ित बच्चियों ने आरोपी शिक्षक की शिकायत करते हुए बताया कि हैवान टीचर हमारे कंधे से कंधा मिलाकर सीट पर बैठ जाता था और फिर कमर पर हाथ फेरता था। बच्चियों ने आगे कहा कि आरोपी टीचर उनकी बेंच पर ही कंधे पर हाथ रखकर बैठता था और आंख मारता था। इतना ही नहीं, वह उनकी फोटो भी खींचता था।

इसके बाद परिजनों ने मिलकर आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि, शिकायत के बाद से ही शिक्षक फरार है। आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 364, 354 क और लैंगिक अपराधों से नाबालिगों के लिए बनाए गए संरक्षण की धारा 7, 8, 9M और 10 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *