UP के इन पांच शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए एमओयू साइन

उत्तर प्रदेश की सूरत बदलने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अलीगढ़ और श्रावस्‍ती समेत यूपी के पांच शहरों में जल्द की हवाई सफर की शुरुआत होने वाली है। सीएम ने पांच शहरों में विमान सेवा के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। ये हस्ताक्षर सिविल एविएशन और AAI के बीच एमओयू साइन हुए हैं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पांच साल पहले कोई सोच नहीं सकता था कि श्रावस्ती, चित्रकूट, आजमगढ़, अलीगढ़ और सोनभद्र में एयरपोर्ट बन सकता है। लोग यहां के नाम से डरते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को आजमगढ़ के बीच से निकाला है। बता दें कि यूपी के 5 छोटे हवाई अड्डों का संचालन किया जाएगा। जिसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी की होगी। जबकि मैंटेनेंस एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया देखेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *