शामली। कैराना रोड़ एसएसपी के बंगले चंद कदमों पर पांच बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर लूटने का प्रयास किया, ड्राइवर के विरोध करने तथा शोर-शराबा होने पर बदमाश गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गये। इस दौरान बदमाशों की एक पिस्टल कार में छूट गई। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की तथा होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमें घटना लाइव फुटेज मिल गई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
मुजफ्फनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र के जमालपुर बांगर निवासी विजयकुमार ठेकेदार है तथा सरकारी टेंडर लेता है। बताया जाता है कि यमुना पुल पर उसका प्रोजेक्ट चल रहा है। सोमवार की दोपहर वह शामली के नहर पर स्थित एसएसपी बंगल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेंस्टोरेंट पर खाना खाने के लिय अंदर गया था। उसकी फॉर्च्यूनर कार बाहर खडी हुई थी। जिसमें उसका ड्राइवर शिवकुमार ड्राइवर जमालपुर बांगर कार में बैठा हुआ था। बताया जाता है कि उसी दौरान चार-पांच बदमाश आए तथा उन्होंने शिवकुमार से फॉर्च्यूनर लूटने के लिये उसके पिस्टल लगा दी। उधर शिवकुमार ने इसका विरोध किया तो उन्होंने पिस्टल का बट उसको मारने का प्रयास किया, किसी तरह शिवकुमार उनके चंगुल से निकलकर होटल के अंदर भाग गया और शोर मचा दिया, जिसके बाद लोग आ गए, उधर शोर-शराबा होने पर तथा पकड़े जाने के डर से बदमाश कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, जबकि बदमाशों की पिस्टल कार में छूट गई। घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंर मच गया। आनन-फानन में कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए जांच की। सीओ शामली जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के हरेक बिंदु की पड़ताल की।
पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की
पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे को देखा। इस दौरान पुलिस ने जहां पर घटना हुई वहां से कुछ दूरी लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई है और सीसीटीवी कैमरे के हरेक एंगल को देखा जा रहा है।
गाड़ी लूट ली थी तो लेकर क्यों नहीं भागे बदमाश?
शिवकुमार किसी तरह बदमाशों से छूटकर होटल के अंदर भाग गया। जिसके बाद गाड़ी का कंट्रोल पूरी तरह बदमाशों के हाथ में आ गया, लेकिन बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए और ऊपर से अपनी पिस्टल भी छोड़ गए। ऐसे में कई बिंदुओं पर पुलिस जांच करेगी कि या तो वाकई बदमाश इतने डर गए कि वह गाड़ी को लेकर फरार होने का फैसला नहीं कर पाए। या फिर यह भी बात सामने आ रही है कि गाड़ी पूरी तरह ऑटोमैटिक थी और वह कार नहीं चला पाए, शायक इसी वजह से कार छोड़ फरार हो गए।
मामला संज्ञान में आया है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, ज्यादा बोलना अभी जल्दबाजी होगी, जल्द ही पुलिस इस मामले का सही खुलासा कर देगी।

