SpiceJet की फ्लाइट अचानक हवा में हुई खराब, दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विमानों में खराबी की खबरें बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आ रही हैं। कई एयरलाइंस इस तरह की परेशानी से जूझ रही हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। ताजा मामला स्पाइसजेट की फ्लाइट का है। स्पाइसजेट की फ्लाइट आसमान में अचानक खराब हो गई। बस फिर क्या था, इस बात की सूचना जैसे ही यात्रियों तक पहुंची विमान में ही हड़कंप मच गया। हालांकि, गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी आ गई थी, हालांकि पायलट ने तुरंत समस्या को गंभीरता से लेते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई।

दिल्ली से नाशिक के लिए भरी थी उड़ान
स्पाइस जेट B737 फ्लाइट SG 8363 ने दिल्ली से नाशिक के लिए सुबह 6:54 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के चलते फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा।

स्पाइस जेट के प्रवक्ता के मुताबिक, 1 सितंबर 2022 को स्पाइस जेट के बोइंग 737 एयरक्रॉफ्ट की दिल्ली से नाशिक फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा।

दरअसल, क्रू मेंबर्स को ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी का पता चलने के बाद ये कदम उठाना पड़ा। हालांकि, दिल्ली में फ्लाइट की नॉर्मल लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित तरीके से फ्लाइट से उतर गए।
बताया जा रहा है कि, इन सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से नासिक भेजा जा रहा है।

पहले भी सामने आईं कई घटनाएं
यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी स्पाइसजेट से लेकर गोएयर, इंडिगो तमाम एयरलाइंस के विमानों में लगातार खराबी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, स्पाइसजेट के विमानों में सबसे ज्यादा खराबी की वजह से डीजीसीए ने जवाब मांगा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *