Sonam Kapoor Ahuja ने शेयर की अपने बेटे Vayu की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बॉलीवुड की स्टाइलिश दिवा सोनम कपूर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर कर अपने बेटे को दुनिया से रूबरू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह अपने पति आनंद और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। तीनों को मैचिंग येलो आउटफिट पहने देखा जा सकता है।

तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम ने अपने बेटे के नाम का मतलब बताते हुए कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जीवन में नए अर्थों की सांस ली है… हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति… पवित्र, जीवनदायिनी और हमेशा के लिए हमारी भावना में, हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं।”

भिनेत्री ने आगे लिखा, “हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। प्राण वायु है, ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की एक मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं। वह प्राणियों में जीवन को उतनी ही आसानी से सांस ले सकता है जितना वह बुराई को नष्ट कर सकता है। वायु को वीर कहा जाता है, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाली सुंदर। वायु और उसके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

सोनम कपूर के बेटे की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस से लेकर सेलिब्रिटी फ्रेंड्स तक सब अभिनेत्री के बेटे पर प्यार लुटाने में लगे हुए हैं। कमेंट सेक्शन दिल वाले इमोजी और बधाईयों से भर गया है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *