SHO पर हुई फायरिंग, जानें क्या है मामला

SHO पर हुई फायरिंग, जानें क्या है मामला

यमुनानगर। यमुनानगर में दो भाईयों के विवाद में जमकर फायरिंग हुई है, जिसमें बीचबचाव करने आए एसएचओ थाना थप्पर और एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी गई। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हरियाणा के यमुनानगर में वीरवार शाम को दो भाइयों के झगड़े में गोलियां चल गई। थाना छप्पर प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई।

थाना प्रभारी जगदीश बिश्नोई और एक अन्य सिपाही को भी गोली लगी। दूसरी तरफ भाई के सिर में भी गोली लगी, जिनकी हालत गंभीर है।

सूचना के बाद भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। एसपी ने मौके का मुआयना किया और गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल एसएचओ और सिपाही से मिलने भी पहुंचे। विवाद में गोली चलाने वाला मौके से फरार हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यमुनानगर में दो भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना के बाद थाना छप्पर पुलिस प्रभारी (SHO) जगदीश बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

वे दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि वहां मौजूद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच आपस में झगड़ रहे भाइयों में से एक के सिर में गोली लगी।

एसएचओ जगदीश व एक सिपाही को भी गोली लगी हैं। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

एसएचओ को गोली मारने की सूचना के बाद यमुनानगर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इस बीच गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस नू पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। एसपी कमलजीत गोयल भी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लिया।

बाद में वे अस्पताल में दाखिल एसएचओ ओर सिपाही का हाल जानने पहुंचे। एसपी ने उनसे वारदात को लेकर पूरा ब्योरा लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *