सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-03 के अन्तर्गत गणपति विहार जनता रोड़ में अभिषेक कुमार गिरधर द्वारा लगभग 25 गुणा 50 एरिया में भरी हुई नींव पर चिनाई उठाकर तथा नींव स्तर तक बने पूर्व पिलर्स को ऊपर उठाकर हॉल के कार्य को सील किये जाने कार्यवाही की गयी। सील की कार्यवाही एसडीए उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशन में की गयी। उक्त कार्यवाही पी0के0शर्मा (सहायक अभियन्ता), सी0एम0 अग्रवाल (अवर अभियन्ता), मेट रिजवान अली एवं अल्पनाथ मिश्रा के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी। एसडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील अथवा ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील अथवा ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जनसामान्य को सूचित किया कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।


