मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं एमएलसी प्रतिनिधि समोद कुमार दिवाकर ने लखनऊ दौरे के दौरान MLC विधान परिषद उत्तर प्रदेश सभापति – संसदीय अध्ययन समिति डॉ. सुरेंद्र चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुई। इस दौरान संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई।


मंत्री आवास पर भी की मुलाकात

समोद कुमार दिवाकर ने लखनऊ में आई आई एस सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार जयसिंह से बहुखंडी स्थित मंत्री आवास पर भी मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मलखान सिंह सैनी, गौरव कश्यप, राहुल कश्यप और अनु त्यागी मौजूद रहे।

2027 में भाजपा सरकार बनने का जताया भरोसा
मुलाकात के बाद समोद कुमार दिवाकर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में वापस लाना है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात भी कही।

