PSI भर्ती घोटाले में भाजपा नेता गिरफ्तार

PSI भर्ती घोटाले में भाजपा नेता गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक में पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) भर्ती घोटाले में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने पुणे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं मुख्य आरोपी दिव्या हगरागी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया और उसे कलबुर्गी लाया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि सीआईडी अधिकारियों ने दिव्या हगरागी के एक सहयोगी पर कड़ी नजर रख रही थी, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुयी।
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब तक इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाली 18वीं आरोपी है। नेता के पति राजेश हगरागी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
इस घोटाले में सीआईडी ने एक सरकारी कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर परीक्षा में एक महिला उम्मीदवार की मदद की थी।
इस संबंध में पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शोलापुर के एक व्यवसायी सुरेश भी शामिल है, जिसने मुख्य आरोपी को आश्रय दिया था। साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक काशीनाथ, परीक्षा पर्यवेक्षक अर्चना और सुनंदा तथा एक उम्मीदवार शांताबाई को भी गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर परीक्षा केंद्रों में से एक ज्ञान ज्योति कॉलेज में कदाचार में मदद करने के लिए परीक्षार्थियों से एक लाख रुपये लिए थे। कॉलेज का स्वामित्व एवं संचालन दिव्या और राजेश करते हैं।
उल्लेखनीय है कि गृह विभाग ने 545 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *