OBC को लेकर सरकार की लापरवाही, भागवत का एजेंडा हुआ लागू

OBC को लेकर सरकार की लापरवाही, भागवत का एजेंडा हुआ लागू

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बड़े चेहरे अरुण यादव ने पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग पर आज आए उच्चतम न्यायालय के फैसले पर कहा कि इस वर्ग को लेकर राज्य सरकार की घोर लापरवाही के कारण राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आरक्षण समाप्ति का एजेंडा लागू हो गया है।
यादव ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया, ‘ शिवराज सरकार की वजह से प्रदेश की 56 प्रतिशत आबादी को भाजपा सरकार के षड़यंत्र के कारण अपने वाजिब अधिकारों से वंचित होना पड़ेगा। पिछड़ा वर्ग से ही संबध मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, यह सौदा और षड़यंत्र भविष्य में आपके लिए घातक होगा।’
यादव ने आगे कहा, ‘हमें इसी बात की आशंका थी, अन्य पिछड़ा वर्ग को लेकर सरकार की घोर लापरवाही के कारण, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का वह एजेंडा लागू हो गया है जिसमें आरक्षण समाप्ति की बात की गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *