Neha Kakkar के पति रोहनप्रीत से रॉबरी केस में आई नई अपडेट
Neha Kakkar shares images of Rohanpreet's marriage proposal

Neha Kakkar के पति रोहनप्रीत से रॉबरी केस में आई नई अपडेट

मुंबई। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह के साथ हैरान कर देने वाली खबर आई है। वह रॉबरी का शिकार हो गए हैं। जानकारी अनुसार इसमें उनका निजी सामान, हीरे की अंगूठी, एक आईफोन और नकदी शामिल है। वे पिछले दिनो हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक होटल में रूके थे। वहां उनके साथ रॉबरी हुई है।

वहीं, मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। हालांकि चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल चंद और दीपक के रूप में हुई हैए दोनों प्रवासी हैं और होटल में छोटा-मोटा काम करते हैं।

लूट की घटना तब हुई जब वो मंडी के एक होटल में ठहरे थे। मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने एएनआई को बताया ‘नकदी, आईफोन, स्मार्टवॉच और पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह की हीरे की अंगूठी सहित निजी सामान मंडी के एक होटल से चोरी हो गया, जहां वो रह रहे थे’।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंडी पुलिस ने रविवार को दोनों शख्स से पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया, सोमवार को दोनों की गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तारी की पुष्टि मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *