NEET पेपर लीक पर अजय राय का हमला, बोले- बच्चों की आवाज दबा रही सरकार; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

NEET पेपर लीक पर अजय राय का हमला, बोले- बच्चों की आवाज दबा रही सरकार; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों की आवाज को दबा रही है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने  कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। चंदे की चोरी और फंड के गलत इस्तेमाल के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वे आज बच्चों की आवाज को पूरी तरह दबा रहे हैं। वे उन पर लाठियां बरसा रहे हैं और उन्हें जलील कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने देखा कि कैसे एक लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर लाठियों से हमला किया गया यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाना चाहिए और उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।” अजय राय ने कहा कि छात्र हिंदुस्तान का भविष्य हैं।

 

अगर वे देशद्रोही हैं, तो कौन बचा है। इसका मतलब है कि भाजपा और आरएसएस के लोग ही देशभक्त हैं, जबकि पूरा देश राष्ट्रद्रोही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा पर अजय राय ने कहा, “पहले सरकार को बच्चों को पीटने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का भी तत्काल इस्तीफा होना चाहिए।” राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति और ट्रस्ट में पांच संतों को शामिल किए जाने पर अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि राम जन्मभूमि से जुड़ा काम संतों के जरिए किया जाना चाहिए

 

। संत समाज के साथ-साथ सम्मानित शंकराचार्य को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। इसमें राजनीतिक नेताओं को शामिल नहीं किया जाना चाहिए और आरएसएस के लोगों को इससे पूरी तरह दूर रखा जाना चाहिए।” अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लखनऊ दौरे पर अजय राय ने कहा, “हम शंकराचार्य से मिले हैं। वह एक मुहिम पर निकले हैं और पूरे प्रदेश का भ्रमण किया है। गाय को ‘राष्ट्र माता’ किया जाए, इसके लिए उन्होंने प्रदेशभर की यात्रा की। लखनऊ में उनके समापन कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *