नई दिल्ली। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) बुधवार (13 जुलाई) को जयपुर आएंगी। द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सुबह 9.15 पर जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेगी और 10 बजे एक होटल में उनका भाजपा सांसदों (लोकसभा/राज्यसभा) व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात का कार्यक्रम है।
