दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मुजफ्फरनगर से सपा का शक्ति प्रदर्शन! दर्जनों नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मुजफ्फरनगर से सपा का शक्ति प्रदर्शन! दर्जनों नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर महारैली में भाग लेने के लिए निकले।

दिल्ली रवाना होने वालों में अभिजीत बालियान, धर्मेंद्र पंवार, रोहित बालियान, राहुल बालियान, ओमपाल सिंह, अंकित, दिलशाद, विवेक, अमित और सतेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होकर पार्टी के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करेंगे। महारैली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *