MMS लीक मामला: छात्रा ने कबूला सच, इस तरीके से बनाई गई 8 लड़कियों की आपत्तिजनक Video

मोहालीः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की डी.एस.डब्ल्यू. रीतू रनौत की शिकायत पर घड़ूआं थाने में एफ.आई.आर. दर्ज हुई है, जिसमें बताया गया कि एक लड़की का अश्लील वीडियो किसी दूसरी लड़की के फोन पर आया, जोकि नहाते हुए बनाया गया था। इस लड़की पर एफ.आई.आर. दर्ज हुई। उसकी शिकायत वार्डन से अन्य लड़कियों ने की, जिसके बाद आरोपी लड़की ने स्वीकार किया कि उसने शिकायत में दर्ज 8 लड़कियों की वीडियो बनाई थी और अपने दोस्त सन्नी को जोकि शिमला का है को भेजी थी लेकिन उक्त वीडियो दूसरी छात्रा के फोन में कैसे आई, वह नहीं जानती। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लड़की ने स्वीकार किया था कि उसने वीडियो डिलीट कर दी हैं। एफ.आई.आर. में लिखा है कि शिकायत देने वाले लड़कियों को शक है कि उनकी भी अश्लील वीडियोज बनाकर सैंड की गई हैं।

 बाथरूम के दरवाजों के नीचे से बने वीडियो
यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने बताया कि वार्डन ने आरोपी छात्रा के फोन से वीडियोज डिलीट करवा दी हैं, जबकि उक्त लड़की ने स्वीकार किया था कि उसने वीडियो बनाई हैं, जिसे कुछ लड़कियों ने देखा भी था लेकिन इतने हंगामे के बाद कोई भी सामने आना नहीं चाहती। जिस होस्टल में अश्लील वीडियो बनाया गया, वह होस्टल पहले लड़कों का था। लड़कों के लिए बनाए गए बाथरूम के दरवाजों में नीचे काफी जगह खाली रहती है और ऊपर से भी वह कवर नहीं होते जिसके चलते किसी का भी नहाते हुए या चेंज करते वक्त वीडियो बनाया जा सकता है। छात्राओं का कहना है कि होस्टल का रूम देते समय यहां आने वाले स्टूडैंट्स का बैकग्राऊंड चैक नहीं किया जाता जिसके चलते ऐसे घटनाएं होना स्वाभाविक हैं। छात्राओं ने बताया कि होस्टल की लॉबी में सी.सी.टी.वी. कैमरे भी नहीं लगाए गए, जहां कोई भी प्रवेश कर जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *