MIDC के एक कारखाने में लगी आग

MIDC के एक कारखाने में लगी आग

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के एक कारखाने में मंगलवार तड़के आग लग गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आग करीब 2:30 बजे एचपी वर्क्स कंपनी की एक मंजिला इमारत में लगी, जहां एंटीजन परीक्षण के लिए सामग्री एकत्रित की गयी थी।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए एमआईडीसी दमकल सेवाओं के तीन वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बहरहाल, आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *