देव दीपावली पर चौकिया धाम पहुंचे मनोज तिवारी, मां शीतला के दरबार में टेका माथा; 2027 चुनाव को लेकर किया ये दावा

देव दीपावली पर चौकिया धाम पहुंचे मनोज तिवारी, मां शीतला के दरबार में टेका माथा; 2027 चुनाव को लेकर किया ये दावा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दिल्ली से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार को देर रात जौनपुर पहुंचे। उन्होंने श्री शीतला चौकिया धाम में मां शीतला के दर्शन-पूजन किए और दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मनोज तिवारी ने हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से चौकिया मैया के दरबार में भी देव दीपावली मनाई जा रही है। यहां का तालाब बेहद सुंदर है। उन्होंने बताया कि जौनपुर आने से पहले वह काशी भी गए थे, जहां दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, जिसके चलते काफी समय लगा।

उन्होंने कहा कि शीतला चौकिया मैया का प्रेम और आशीर्वाद पूरे संसार को मिलता है। वह हर वर्ष यहां आते हैं और आगे भी मां के दरबार में आते रहेंगे।

वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

वहीं, आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि परिवार में थोड़ा-बहुत चलता रहता है। बैठकर बातचीत होगी और सब ठीक हो जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *