महोबा में दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध पड़ा भारी: महिला से मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा

महोबा में दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध पड़ा भारी: महिला से मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दरवाजे में खड़ा ट्रैक्टर हटाने के लिए कहने पर महिला के साथ मारपीट की गयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार काे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इसमें पिता पुत्र सहित तीन लाेग नामजद किए गए हैं।

महोबा के थाना खरेला क्षेत्र के गांव ऐंचाना निवासी मुलिया पत्नी स्व. चेतराम ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम गांव का नीतेश यादव पुत्र रक्षपाल यादव अपना ट्रैक्टर उनके दरवाजे के सामने खड़ा कर चला गया। जिस कारण घर में आने-जाने में परेशानी हो रही थी। पीड़िता ने जब ट्रैक्टर हटाने की शिकायत नीतेश यादव के घर पर की तो दबंग आग बबूला हो गया और भाई राहुल और रक्षपाल आ गए। और रास्ता रोककर कहने लगे कि आज इसको सबक सिखाना है। देखते ही देखते दबंग लाठी-डंडों से लैस होकर उसपर टूट पड़े और गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। चिल्लाने पर आरोपिताें ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तब पीड़िता की जान बच सकी। वारदात को अंजाम देकर दबंग मौके से धमकाते हुए फरार हो गए।

गुरुवार को थाना प्रभारी नन्हे लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीतेश यादव, राहुल यादव, रक्षपाल यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2) , 115(2) ,352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है। विवेचना उपनिरीक्षक वकील अहमद द्वारा की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *