LPG सिलेंडर की अर्थी निकालकर आप ने किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

आज मेरठ में महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। आप कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को को जिम्मेदार ठहराया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की अर्थी बनाई और महंगाई के विरोध में यात्रा निकाली। इसी के साथ महंगाई को नियंत्रित करते हुए आम जनता को राहत दिए जाने की सरकार से मांग की है।
आम आदमी पार्टी द्वार महंगाई के विरोध में किए प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने किया। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश और देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की महंगाई के बाद सरकार द्वारा अनाज, दाल, आटा, पनीर, दूध, दही के साथ इलाज को जीएसटी के दायरे में लाया गया है। जिससे महंगाई और बढ़ गई है। आम जनता इस महंगाई से त्रस्त हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई कम कर इससे आम जनता को निजात दिलाने की मांग की है।
आप कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा सरकार जब से आई है बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले नारा दिया था अच्छे दिन आने वाले हैं। जनता के लिए अच्छे दिन तो आए नहीं लेकिन इस सरकार के राज में एक—एक दिन काटना जनता के लिए भारी पड़ रहा है। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को दबाव में लेने के लिए सरकार कानून का गलत उपयोग कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *