आईटीबीपी डीजी एसएल थाओसेन ने पहलगाम की घटना पर कहा कि आईटीबीपी एक उत्कृष्ट बल है, जो 15 अगस्त के पूरे समारोह में ड्यूटी पर था। हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है, हमने 7 जवान खो दिए। कई घायल हैं, जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारा ध्यान उन्हें सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने पर है। पहलगाम दुर्घटना पर दिलबाग सिंह ने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने यहां इतने लंबे अरसे तक जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई उसके लिए हम इनका आभार व्यक्त करते हैं।

दिलबाग सिंह ने कहा कि यात्रा समाप्त होने पर ये लोग वापस जा रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। हादसे में सभी जवान जख्मी हुए और 7 जवान शहीद हो गए। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 33 जवानों को सुरक्षित निकाला गया था जिसमें 4 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, उनका बेहतर इलाज कराया जा रहा है।
