ISI के लिए जासूसी के आरोप में एयरफोर्स का जवान अरेस्ट

ISI के लिए जासूसी के आरोप में एयरफोर्स का जवान अरेस्ट

नई दिल्ली। देश के लिए जान लुटाने वाले बन रहे देश के गद्दार। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जवान का नाम देवेंद्र शर्मा बताया गया है। दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि इस पूरे काम में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ हो सकता है। IAF जवान देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे IAF से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई है। पुलिस को आरोपी की पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेन-देन भी मिले हैं।

एयर फोर्स के सीनियर अफसरों के नाम और उनके एड्रेस भी जुटाने की कोशिश की गई है। खुफिया एजेंसी के इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को 6 मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है।

IAF जवान कानपुर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी को हनी ट्रैप में फंसा कर वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने में प्रयास किया गया है। पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र शर्मा से यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही थी कि कहां-कहां कितने रडार तैनात हैं?

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *