रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की सांची पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए साँची के जैनश्री होटल से 03 युवकों को गिरफ्तार किया है।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अदिति भावसार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कल देर रात जैनश्री होटल में दबिश देकर कमरा नंब 103 से आईपीएल मैच का सट्टा लगाने के मामले में निखिल, अखिल और अंशुल जैन को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक रजिस्टर मिला, जिसमें 30 लाख 82 हजार रुपए का लेखा जोखा है। आरोपियों के पास से दो तलवारे भी मिली हैं।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
सं विश्वकर्मा


