G 7 समिट में शामिल होने के लिए 26-27 जून को जर्मनी जाएंगे PM मोदी, 28 को आबूधाबी के नए प्रेसिडेंट से भी मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के निमंत्रण पर जर्मनी के श्लॉस एल्मौ का दौरा करेंगे। एक सरकारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस सप्ताह के अंत में जर्मनी में होंगे। इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इसके बाद वह यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे।

सम्मेलन के बाद पीएम मोदी पूर्व-यूएई राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए 28 जून को यूएई की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री यूएई के नए राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को बधाई देंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी 26 जून और 27 जून को अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शिखर सम्मेलन के दौरान दो सत्रों में बोलेंगे। जिसमें पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र शामिल हैं। वह शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन का निमंत्रण चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ द्वारा “भारत और जर्मनी के बीच मजबूत और करीबी साझेदारी और उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्कों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए भेजा गया है। अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका उन देशों में शामिल हैं जिन्हें आमंत्रित किया गया है। मोदी 28 जून की रात को ही यूएई से देश वापस लौटेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *