ED ने सत्येंद्र जैन पर कसा शिकंजा, दो और करीबी को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में उद्योगपति वैभव जैन और अंकुश जैन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया।

एजेंसी ने मामले की जांच के सिलसिले में पिछले महीने दोनों से संबद्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी। दोनों कथित तौर पर सत्येंद्र जैन के व्यावसायिक सहयोगी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। ईडी ने सत्येंद्र जैन (57) को 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। अभी वह न्यायिक हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली सरकार में सत्येंद्र जैन बिना विभाग के मंत्री हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *