DPR से 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित रूस लाया गया

DPR से 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित रूस लाया गया

माॅस्को। रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से यूक्रेन, डोनेट्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के खतरनाक क्षेत्रों से 10 लाख से अधिक लोगों को निकालकर रूस लाया गया है, जिनमें से 1,83,000 से अधिक बच्चे हैं।
रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “पिछले दिनों कीव द्वारा उत्पन्न की गयी बाधाओं के बावजूद, यूक्रेनी अधिकारियों की भागीदारी के बिना 16,480 लोगों को यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों, डोनेट्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक से निकाल कर रूसी क्षेत्र में लाया गया, जिनमें 3,354 बच्चे शामिल थे। यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत से अब तक 1,002,429 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें से 1,83,168 बच्चे हैं।”
गौरतलब है कि यूक्रेन के सैनिकों द्वारा तीव्र हमलों से सुरक्षा के डोनेट्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के अनुरोध के जवाब में रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को लक्षित करने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘विसैन्यीकरण और नाजीवाद से मुक्त’ करना है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन पर कब्जा करने की उसकी कोई योजना नहीं है। यह अभियान शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस और बेलारूस पर प्रतिबंध लगाये हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *