बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीया मिर्जा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने करीबी शख्स को खो दिया है और इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. दीया मिर्जा उस शख्स से कितना प्यार करती थीं, यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर पता लग रहा है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद मनोरंजन जगत के सितारे एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं और उस शख्स की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं. दीया के पोस्ट को देखकर यह भी लग रहा है कि जिस शख्स की मौत हुई है, उसकी उम्र कुछ ज्यादा नहीं थी.

दीया मिर्जा की भतीजी का निधन हो गया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. हालांकि, दीया मिर्जा ने अपने पोस्ट में निधन के कारण का जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन जिस तरह उन्होंने अपनी भतीजी के लिए जज्बात जाहिर किए हैं उसे देखकर समझ आ रहा है कि वो अपनी भतीजी के काफी करीब थीं और उसके दुनिया को अलविदा कहने से एक्ट्रेस को तगड़ा झटका लगा है.

दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी भतीजी की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में दीया की भतीजी मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं, फोटो देखकर लग रहा है कि उनकी भतीजी की उम्र ज्यादा नहीं होगी. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल को छूने वाला कैप्शन लिखा है. दीया ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी भतीजी.. मेरी बच्ची.. मेरी जान…अब इस दुनिया में नहीं रही. तुम जहां भी रहो, तुम्हें शांति और प्यार मिल. आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगी. ओम शांति.’