CWG 2022: जूडो में तुलिका मान ने जीता सिल्वर, सौरव घोषाल को स्क्वाश में ब्रॉन्ज, 16 हुई भारत के पदकों की संख्या

भारत के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जबरदस्त तरीके से अपना दम दिखा रहे हैं। इस बीच पुरुष एकल स्क्वाश में भारत के सौरव घोषाल ने नया इतिहास रच दिया है। स्क्वाश में सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब स्क्वाश के सिंगल इवेंट में भारत ने कोई मेडल हासिल किया हो। सौरव घोषाल के इससे ब्रोंज मेडल के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है। जूडो में तुलिका मान ने सिल्वर मेडल जीता है। तूलिका मान स्वर्ण पदक से चूक गईं। फाइनल में उन्हें स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया।

भारत ने अब तक पांच स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। भारत की ओर से जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता है उनमें मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम शामिल है।

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, तुलिका मान, भारतीय बैडमिंटन टीम है। गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वाश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हरा दिया। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने मेजबान देश के दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 11-6, 11-1, 11-4 से आसान जीत दर्ज की। घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर मिश्रित युगल का रजत पदक जीता था। घोषाल ने विल्सट्रॉप के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाया और इंग्लैंड के खिलाड़ी के पास उनके खेल का कोई जवाब नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने तुलिका मान के लिए लिखा कि बर्मिंघम खेलों में चमकी तुलिका मान! जूडो में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। यह पदक उनके विशिष्ट खेल करियर में एक और सम्मान है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मोदी ने लिखा कि यह देखकर खुशी होती है सौरव घोषाल सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। बर्मिंघम में उन्होंने जो कांस्य पदक जीता है वह बहुत खास है। उसे बधाई। उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद करें। इससे पहले भारत के लवप्रीत सिंह ने आज पुरूषों की 109 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया जिससे राष्ट्रमंडल खेलों में देश को भारोत्तोलन से पदक मिलना जारी है। पंजाब के 24 साल के भारोत्तोलक ने कुल 355 किग्रा का वजन उठाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *