बारिश-आकाशीय बिजली से नुकसान पर योगी सरकार अलर्ट, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश; 46 जिलों में बारिश का अलर्ट

बारिश-आकाशीय बिजली से नुकसान पर योगी सरकार अलर्ट, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश; 46 जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनहानि, पशु हानि व अन्य नुकसान के समाचार आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर निकल कर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों से संवाद बना कर अधिकारी हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएं। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, तखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, औरैया व आस-पास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *