CM योगी ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी, मंदिर में की पूजा- अर्चना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभ्यताओं का उदय, संस्कृतियों का उत्कर्ष व महान विभूतियों का निर्माण पूज्य गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में ही होता है। अपने तप, त्याग और ज्ञान के आलोक से मानव समाज का उद्धार कर रहे सभी देवतुल्य गुरुजनों को नमन किया। सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर परिसर स्थित अपने पूज्य गुरु राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज व समस्त गुरुजन के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर परदेसियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट कर कहा कि गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सत्य, संयम, शांति और सद्भावना की सीख देने वाले सभी गुरुओं को नमन। समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि आज पूरा देश गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मना रहा है। पूर्णिमा पर श्रद्धालु गंगा में स्नान कर मंदिरो में पूजा अर्चना कर रहे हैं।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *