लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना में सेवा देने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने अग्निवीरों को यूपी पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभागों में प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने अपने कू हैंडल पर इस बाबत जानकारी दी है।

सीएम योगी ने लिखा, ‘मां भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को यूपी सरकार प्रदेश पुलिस एवं संबंधित अन्य सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी। युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार सतत समर्पित व पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जय हिंद!’

