CG के पूरे परिवार ने एक साथ की आत्महत्या,मिली 4 लाशें

CG के पूरे परिवार ने एक साथ की आत्महत्या,मिली 4 लाशें

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिली हैं। लॉज के कमरे में पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। 2 बच्चों की लाश पलंग पर पड़ी थी। इस मामले का पता तब चल पाया है। जब काफी देर तक परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी, तब सभी के लाश कमरे के अंदर मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजा खोला, तब शव बरामद हुए हैं। संचालक ने बताया की सुबह से एक भी बार कमरे का दरवाजा नहीं खुला था।

जानकारी मिली है कि बुधवार शाम को 6.30 बजे परिवार लॉज पहुंचा था। इसके बाद रात को 9 बजे कमरे में जाते दिखा था। फिर कमरे का दरवाजा अगले दिन गुरुवार तक नहीं खुला है। पुलिस की टीम जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर जितेंद्र और सविता की लाश फंदे पर लटकी थी। वहीं दोनों बच्चों का शव पलंग पर पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि पहले पति पत्नी ने बच्चों को जहर देकर मारा होगा। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। प्रथम दृष्यता मे मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। बच्चों की उम्र 3 से 5 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं पति पत्नी की उम्र 38 से 45 के बीच बताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *