CDRI की तकनीकी अधिकारी की मौत,पति फरार

CDRI की तकनीकी अधिकारी की मौत,पति फरार

लखनऊ। लखनऊ के केंद्रीय औषधि शोध संस्थान (CDRI) की तकनीकी अधिकारी वर्षा सिंह (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार देर रात परिसर में पुलिस के पहुंचने के बाद सामने आया कि पति फरार है। पुलिस आशंका जता रही है कि पत्नी की हत्या करके वो फरार हो गया है।

वर्षा सिंह मूल रूप से मऊ की रहने वाली हैं। उनकी शादी बरेली के विश्वेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। दोनों का 2 साल का बेटा है। दंपती बेटे के साथ जानकीपुरम स्थित CDRI आवासीय परिसर में रहते थे। सोमवार रात आस-पास के लोगों से वर्षा के बीमारी की बात कहकर विश्वेंद्र उन्हें कार से अस्पताल लेकर गया था। रात करीब 9 बजे वापस लौटा। कार घर के बाहर खड़ी करके फरार हो गया।बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तो कार में वर्षा का शव पड़ा था।

पत्नी की हत्या करके पति फरार हो गया है। पुलिस पति की तलाश में जुटी है। ADCP प्राची सिंह ने बताया कि गले पर कसने के निशान मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि वर्षा सिंह की हत्या गला दबा कर की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

लोगों ने इसकी सूचना जानकीपुरम थाने पर दी। जानकारी मिलते ही थाने की फोर्स के साथ DCP, ADCP और ACP भी मौके पर पहुंचे। ACP सैयद अली अब्बास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिसर को सील कर दिया गया है।

महिला का शव मिलने के बाद CDRI परिसर में जाने पर रोक लगा दी गई। वर्षा के परिजनों को सूचना दी गई। परिसर में लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं। अभी तक जानकारी मिली है कि विश्वेंद्र LIC एजेंट हैं। वो अक्सर घर पर ही रहता था। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *