CDO व DPRO ने संयुक्त रूप से किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

CDO व DPRO ने संयुक्त रूप से किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

नागल। उत्तर प्रदेश पंचायत राज विभाग द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार व जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से खण्ड विकास अधिकारी नागल अमरीश कुमार के साथ ब्लॉक चौराहे पर झाड़ू लगाकर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार व जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है,जिससे कि क्षेत्र साफ व सुंदर दिखाई दे। उन्होंने सभी से अपने आसपास सफाई रखने तथा सफाई हेतु डस्टबिन रखने की बात कही। खण्ड विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों के बाहर डस्टबीन की व्यवस्था करें,जिससे कि सफाई व्यवस्था में कोई भी अड़चन पैदा ना हो। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार, नागल ग्राम प्रधान श्रीमती सुधा देवी, बढ़ेडी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लेखराम, ग्राम सचिव रविंद्र कुमार, शिवम चौधरी, रविकांत रामेश्वर, मांगेराम, कृष्णपाल व सोनू समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वहीं ग्रामीण व आरटीआई कार्यकर्ता इखलाक ने कहा कि जिस जगह पर सफाई अभियान का शुभारंभ होना था वहां सफाई अभियान का शुभारंभ न कर कार्यक्रम की इतिश्री कर अपना कार्य सिद्ध किया गया है। उन्होंने ब्लॉक विकास के अधिकारियों से चांद वाली गली में सुकरताल तालाब वाली सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *