BMW कार यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार दोपहर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार असंतुलित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 20 फीट नीचे जाकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले दो शख्स बीएमडब्ल्यू कार सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में कार असंतुलित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा इतना भीषण था कि बीएमडब्ल्यू कार के परखच्चे उड़ गए। कथित तौर पर घटना के समय कार की रफ्तार काफी अधिक थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *